Video: 'मुंबई उतर, दिखाती हूं बदतमीजी क्या होती है', फ्लाइट में शख्स के मराठी न बोलने पर भड़की महिला

एयर इंडिया के मुंबई जा रहे एक प्लेन में महिला, पैसेंजर को ‘मराठी’ न आने पर धमकाना शुरू कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने अपने को पैसेंजर को मराठी बोलने के लिए दबाव डाला और कहा, "अगर आप मुंबई जा रहे हैं, तो आपको मराठी बोलनी चाहिए।"

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां फ्लाइट में बैठी एक महिला अपने को पैसेंजर को इस बात के लिए धमका रही है कि वो महाराष्ट्र जा रहा है और उसे मराठी नही आती। इस वीडियो ने फिर से हिंदी बनाम मराठी विवाद को जन्म दे दिया है।

air india

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला ने शख्स को जबरदस्ती मराठी बोलने की धमकी दी।(फोटो सोर्स: mahinergy insta handle)

एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 676 में यह घटना घटी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने सहयात्री पर मराठी बोलने का दबाव डाला रही हैं। उन्होंने "अगर आप मुंबई जा रहे हैं, तो आपको मराठी बोलनी चाहिए।" इसके बाद लड़के ने भी महिला को पलट कर जवाब दिया। इसके बाद बहस के बीच ही शख्स केबिन क्रू को बुला लेता है। उसके बदतमीजी के आरोप पर महिला कहती है कि ‘तू मुंबई उतर, मैं तुझे दिखाती हूं कि बदतमीजी क्या होती है?’

End of Feed