मराठी भाषा के मुद्दे पर अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना की मनमानी, कार्यकर्ताओं ने ऑटो ड्राइवर को अपमानित करके पीटा

राज ठाकरे की एमएनएस के बाद अब उद्धव की शिवसेना भी मराठी-हिंदी विवाद में लोगों को पीट रही है। उद्धव गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो ड्राइवर को अपमानित कर पीटा जिसने कुछ दिन पहले कहा था कि वो हिंदी-भोजपुरी ही बात करेगा।

Marathi Row- महाराष्ट्र में राज ठाकरे की MNS के बाद अब उद्धव गुट शिवसैनिकों की गुंडागर्दी सामने आई है। मराठी में बात नहीं करने और मराठी भाषा और महाराष्ट्र का अपमान का आरोप लगाकर उद्धव गुट कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो ड्राइवर को बुरी तरह थप्पड़ मारा और सरेआम कान पकड़कर माफी मंगवाई। पिटाई की घटना शनिवार शाम की मुंबई से सटे विरार की है। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Marathi row

मराठी भाषा विवाद में शिवसेना (यूबीटी) ने ऑटो ड्राइवर को पीटा (Times Now)

ऑटो ड्राइवर को अपमानित कर पिटाई की

उद्धव गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो ड्राइवर को अपमानित कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसने कुछ दिन पहले कहा था कि वो हिंदी-भोजपुरी ही बात करेगा। शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने इस आरोपी रिक्शा चालक को ढूंढा लिया और उसे स्टेशन क्षेत्र में पकड़ लिया। इसके बाद उसे सार्वजनिक स्थान पर ले जाकर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। इस वीडियो में दिख रहा है कि घबराया हुआ ऑटो ड्राइवर कह रहा है कि मैं मराठी लोगों से माफी मांगता हूं, मैं महाराष्ट्र से माफी मांगता हूं। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने अब तक आधिकारिक मामला दर्ज नहीं किया है। मामला कल दोपहर का है और विरार स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड पर इस ड्राइवर को घेर लिया और उसकी पिटाई की।

End of Feed