'डेयर गेम' या 'डेंजर गेम'? गुजरात के 25 छात्रों ने खुद को मारी ब्लेड; स्कूल में मचा हड़कंप

Dare Game: गुजरात के एक प्राथमिक विद्यालय से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 से 7 तक के करीब 25 छात्रों ने एक 'डेयर गेम' के तहत पेंसिल शार्पनर की ब्लेड से कथित तौर पर खुद को घायल कर लिया। बकौल पुलिस, अमरेली जिले के बागसरा में मोटा मुंजियासर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने एक दूसरे को चुनौती दी कि या तो वे खुद को चोट पहुंचायें या ऐसा न करने पर 10 रुपये का भुगतान करें।

Dare Game: गुजरात के एक प्राथमिक विद्यालय से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 से 7 तक के करीब 25 छात्रों ने एक 'डेयर गेम' के तहत पेंसिल शार्पनर की ब्लेड से कथित तौर पर खुद को घायल कर लिया। यह मामला तब सामने आया जब एक चिंतित अभिभावक ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

sharpener

पेंसिल शार्पनर

डेयर गेम के चलते मारी ब्लेड

पुलिस उपाधीक्षक जयवीर गढवी के अनुसार, अमरेली जिले के बागसरा में मोटा मुंजियासर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने एक दूसरे को चुनौती दी कि या तो वे खुद को चोट पहुंचायें या ऐसा न करने पर 10 रुपये का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि करीब 20-25 छात्रों ने अपने हाथों पर ब्लेड से वार किया।

End of Feed