Maharashtra: ठाणे के अस्पताल में 17 मरीजों की मौत, सीएम शिंदे पर बढ़ा दबाव

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 02:18 PM IST

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे महागरपालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक रात में 17 मरीजों की मौत हो गई। शनिवार रात 10:30 से लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे तक 17 मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से महाराष्ट्र के सीएम शिंदे पर दबाव बढ़ गया है।

Thane Breaking: सरकार द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल (सीएसएमएम) अस्पताल में भर्ती 24 घंटे के भीतर 17 मरीजों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि मरने वाले अधिकांश मरीज आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन सीएसएमएम अस्पताल के अधिकारियों द्वारा अभी तक सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

Breaking

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 17 मरीजों की मौत।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बढ़ा दवाब

महाराष्ट्र के ठाणे महागरपालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक रात में 17 मरीजों की मौत हो गई। शनिवार रात 10:30 से लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे तक 17 मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से महाराष्ट्र के सीएम शिंदे पर दबाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि 17 में से 12 मरीज आईसीयू में, 2 जनरल वार्ड में, 2 कैजुअल्टी और एक बाल चिकित्सा वार्ड में भर्ती थे। इससे पहले बीते 10 अगस्त को पांच मरीजों की मौत हुई थी। लगातार हो रही मौत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर दबाव बढ़ गया है।

End of Feed