Bengal Bandh Updates: भाजपा के बंगाल बंद के दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर कम आवाजाही, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

Bengal Bandh Today Updates: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 6 बजे शुरू हो गया जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ तक मार्च
  • प्रदर्शनकारियों की कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़पें हुईं
  • कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई
  • प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया

BJP Bengal Bandh Today News Updates: पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए 12 घंटे के बंद (Bengal Bandh Today) के कारण बुधवार को कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी कोलकाता में सड़कों पर चहल-पहल कम है। सड़कों पर बहुत कम बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी नजर आ रही हैं। निजी वाहनों की संख्या भी कम है। हालांकि, बाजार और दुकानें पहले की तरह खुली हैं। स्कूल और कॉलेज खुले हैं लेकिन ज्यादातर निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद कम है क्योंकि उन्हें घर से काम करने को कहा गया है। भवानीपुर में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने लोगों से अपने वाहन लेकर घरों से बाहर न निकलने का हाथ जोड़कर अनुरोध किया है।

Bengal Bandh Updates: भाजपा के बंगाल बंद के दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर कम आवाजाही, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

भाजपा समर्थक और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में उत्तर 24 परगना के बनगांव स्टेशन, दक्षिण 24 परगना के गोचरण स्टेशन और मुर्शिदाबाद स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर स्टेशन पर उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब भाजपा समर्थक और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुगली स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन को रोक दिया। पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया जिससे यातायात बाधित हो गया।

End of Feed