
Bengal Bandh Today Updates: बंगाल बंद के दौरान BJP नेता पर जानलेवा हमला, कोलकाता में डॉक्टरों ने मार्च निकाला
Bengal Bandh Today, Kolkata Nabanna Abhijan Protest, Doctor Rape Case, BJP, TMC, Mamata Banerjee Updates: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप एवं मर्डर के बाद लोगों का गुस्सा आक्रोश शांत नहीं हुआ है। देश भर में इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। खासकर, बंगाल में लोग और डॉक्टर इस जघन्य घटना के खिलाफ मार्च एवं रैलियां निकाल रहे हैं। मंगलवार को छात्र संगठनों ने कोलकाता में राज्य सचिवालय नबन्ना तक मार्च निकालने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। प्रदर्शनकारी लोगों को नियंत्रण में करने के लिए कोलकाता पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया। भाजपा कार्यकर्ता पूरे बंगाल में रोड एवं रेलवे ट्रैक बाधित करने लगे। इस बीच, लोगों के गुस्से को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेप-मर्डर कांड की घटना पर 'सॉरी' कहा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर एक बड़ी बैठक बुलाई है।
- भाटपारा में भाजपा नेता की कार पर जानलेवा हमला, दो लोग घायल
- नादिया-मंगलबाड़ी में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े
- बंगाल में भाजपा ने जगह-जगह ट्रेनें रोकीं, यातायात प्रभावित
- बंद को अवैध घोषित करने की मांग वाली अर्जी हाई कोर्ट में खारिज
- बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रेप के दोषियों को फांसी देने की मांग की है
- ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कल के प्रदर्शन में छात्र शामिल नहीं थे
- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए डॉक्टरों ने कोलकाता में मार्च निकाला
- अभिषेक बनर्जी ने बलात्कार विरोधी सख्त कानून की मांग की है
नादिया और मंगलबाड़ी चौरंगी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबर है। TMC समर्थकों ने भाजपाइयों पर लाठी-डंडे से हमला किया। बनगांव और बारासात दक्षिण में ट्रेनें रोक दी गईं। कूच बिहार में सरकारी बस चालकों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहने देखा गया। भाजपा इन झड़पों के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद को अवैध घोषित करने की मांग वाली को खारिज कर दिया है।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून के लिए वह लोकसभा में निजी विधेयक लेकर आएंगे।