Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की गोदावरी नदी में बुधवार सुबह नहाने गए पांच लोग डूब गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोदावरी नदी में बुधवार की सुबह 12 लोगों का एक ग्रुप नहाने गया था जिनमें से पांच लोग डूब गए, जबकि सात बच गए।
कहां हुआ हादसा?
यह हादसा तल्लापुडी मंडल के ताड़ीपुडी गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गोदावरी नदी में नहाने गए 12 लोगों के एक ग्रुप में से पांच डूब गए।
उन्होंने बताया कि 12 लोगों का ग्रुप शिवरात्रि उत्सव के लिए स्नान के बाद पास के मंदिर में जाने वाला था। मरने वाले और जीवित बचे लोगों में से ज्यादातर की उम्र 20 साल से कम थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्थानीय लोग और अन्य लोग मृतकों के शवों की तलाश कर रहे हैं।
