राँची

महाकुंभ से लौट रही सांसद महुआ मांझी की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, रांची रिम्स में किया गया रेफर; बेटा-बहू भी घायल

Road Accident: झारखंड के लातेहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़के हादसे में महुआ मांझी, बेटा-बहू और ड्राइवर घायल हो गए। घटना बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब सांसद महुआ मांझी परिवार संग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर लौट रही थीं।

Image

JMM राज्यसभा सांसद महुआ मांझी

Photo : ANI

Road Accident: झारखंड के लातेहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़के हादसे में महुआ मांझी, बेटा-बहू और ड्राइवर घायल हो गए। घटना बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब सांसद महुआ मांझी परिवार संग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर लौट रही थीं।

कहां दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी?

सांसद महुआ मांझी की गाड़ी लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटवाग एनएच 75 के खुशबू ढाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, जहां गाड़ी ने एक खड़े पर टक्कर मार दी।

रांची किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लातेहार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांसद महुआ मांझी सहित सभी को रांची रिम्स रेफर किया गया।

कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सांसद का परिवार महाकुंभ में स्नान कर लौट रहा था और गाड़ी उनका बेटा चला रहा था। इसी दौरान होटवाग के पास नींद आने की वजह से कार एक खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article