गुजरात के पावागढ़ मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत

Gujarat Ropeway Accident: गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध पावागढ़ पहाड़ी मंदिर में शनिवार को एक सामान ढुलाई रोपवे का तार टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। पावागढ़ मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। श्रद्धालु मंदिर पहुंचने के लिए या तो लगभग 2000 सीढ़ियां चढ़ते हैं।

Gujarat Ropeway Accident: गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध पावागढ़ पहाड़ी मंदिर में शनिवार को एक सामान ढुलाई रोपवे का तार टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पावागढ़ पहाड़ी पर यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। यह पहाड़ी अपनी चोटी पर स्थित महाकालिका मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

Gujarat ROPEWAY Accident

गुजरात में बड़ा हादसा (फोटो साभार: PTI)

कैसे हुआ हादसा?

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (SP) हरेश दुधात ने हादसे में छह मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन दल राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर मौजूद हैं। पंचमहल के जिलाधिकारी अजय दहिया ने बताया कि विभिन्न वस्तुओं को ले जाने के लिए बनाया गया रोपवे छह लोगों को लेकर नीचे की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

End of Feed