मिड डे मील या बीमारी का घर? कर्नाटक में 20 बच्चों की बिगड़ी तबियत; अस्पताल में भर्ती

Midday Meals: कर्नाटक के बीदर जिले के एक सरकारी स्कूल के लगभग 20 बच्चों को मिड डे मील के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बच्चों ने मिड डे खाने के बाद पेट दर्द और दस्त जैसी शिकायतें कीं।

Midday Meals: कर्नाटक के बीदर जिले के एक सरकारी स्कूल के लगभग 20 बच्चों को मिड डे मील के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भोजन के विषाक्त होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को जिले के औराद तालुक के जमालपुरा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई।

midday meals

मिड डे मील के बाद बच्चों की बिगड़ी तबियत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मिड डे मील में बच्चों को क्या-क्या मिला

अधिकारियों के अनुसार, मिड डे मील में सांभर, चावल और अन्य व्यंजन दिए गए थे जिसे खाने के बाद कुछ छात्रों ने पेट दर्द, मतली और दस्त की शिकायत की और कुछ छात्रों को उल्टी भी हुई। इससे चिंतित शिक्षकों ने एहतियात के तौर पर स्कूल के सभी 58 छात्रों को औराद तालुक अस्पताल पहुंचाया। उन्हें आवश्यक दवा दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनमें से केवल 20 में बीमारी के लक्षण दिखे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed