पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा को हिरासत में लिया, जानिए क्यों मुश्किलों में घिरीं

मुलशी क्षेत्र में यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन इसका वीडियो 12 जुलाई को सामने आया। इस वीडियो में पूजा की मां मनोरमा खेडकर पिस्तौल दिखाकर एक किसान को धमकाती नजर आ रही थी।

Manorama Khedkar Detained: पुणे पुलिस ने विवादों में आई ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां को महाड से हिरासत में लिया है। कुछ दिन पहले ही पूजा की मां मनोरमा खेडकर का एक किसान को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। जानकारी सामने आई थी कि मनोरमा ने किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया था और आपत्ति जताने पर किसान को पिस्तौल लहराकर धमकाया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

Puja Khedkar Mother

पूजा खेडकर की मां हिरासत में

दो महीने पहले की घटना

मुलशी क्षेत्र में यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन इसका वीडियो 12 जुलाई को सामने आया। इस वीडियो में पूजा की मां मनोरमा खेडकर पिस्तौल दिखाकर एक किसान को धमकाती नजर आ रही थी। पुरुष बाउंसरों और महिला सुरक्षाकर्मियों की एक पेशेवर टीम के साथ मनोरमा खेडकर ने किसानों के साथ तीखी बहस की और इस दौरान उन पर पिस्तौल भी तान दी। बाद में इलाके के पीड़ित किसानों ने दावा किया कि वे इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया।

End of Feed