यह तो गरीबों के साथ धोखा है, 'Sheesh Mahal' खुलासे के बाद गरजे मनोज तिवारी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated May 5, 2023, 12:01 PM IST

TIMESNOW नवभारत के ऑपरेशन शीश महल के खुलासे के बाद ना सिर्फ राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है बल्कि आम लोगों ने भी दिल्ली सरकार के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछ रहे हैं। सवालों के क्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि यह तो सीधे आम लोगों के साथ धोखा है।

Operation sheesh mahal revelation: ऑपरेशन शीश महल के खुलासे में एक से बढ़कर एक जानकारी सामने आ रही है। आम लोगों की बात करने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) 10 साल के राजनीतिक सफर में खास हो गए। शीश महल के खुलासे के बाद लोगों ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी। अब खुलासा दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक का है तो राजनीतिक प्रतिक्रिया आनी ही थी और वो आ भी रही है। बीजेपी की तरफ विरोध और धरना दिया जा रहा है। बीजेपी का सवाल यही है कि अरविंद जी करीब 11 साल पहले जंतर मंतर से लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान से जो दलीलें पेश किया करते थे उनका क्या हुआ। आखिर 10 साल में आप इतना बदल कैसे गए। दो कमरों की बात करने वाला शख्स बंगले में चला गया। सामान्य रहन सहन की वकालत करने वाला शख्स इतना कैसे बदल गया। इन सबके बीच उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी(BJP MP Manoj Tiwari) ने कहा कि यह तो सीधे सीधे गरीबों के साथ धोखा है, गरीबों के साथ घात है, बड़ी बात यह है कि जिस समय बंगले को सजाया और संवारा गया उस वक्त दिल्ली सबसे बड़ी आपदा कोरोना का सामना कर रहा था।

End of Feed