'इतनी क्रूर सरकार पहली बार देखी...', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के मनोज जरांगे, दिल्ली जाने का किया ऐलान

Jantar Mantar Protest: नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अब मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल का साथ मिला है। छात्रों पर हुए हालिया लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जरांगे ने इसे अमानवीय बताया।

Jantar Mantar Protest: देशभर में नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर कई दिनों से छात्र डटे हुए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस छात्र आंदोलन को एक नया और बड़ा मोड़ मिलने जा रहा है, क्योंकि मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख चेहरा मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने भी छात्रों की इस लड़ाई में उतरने का फैसला कर लिया है।

Jantar Mantar Protest

जालना से दिल्ली तक गूंजेगी मराठा नेता की आवाज (फाइल फोटो)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनोज जरांगे बुधवार तड़के अपने गांव अंतरवाली सराटी (जिला जालना) से छत्रपति संभाजीनगर के लिए रवाना होंगे। वहां से वे फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे और सुबह ठीक 11 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सीधी मुलाकात करेंगे। जरांगे ने साफ कहा है कि वे छात्रों के इस जायज संघर्ष में उनके साथ पूरी मजबूती और 100 प्रतिशत निष्ठा के साथ खड़े हैं।

End of Feed