मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान, भलस्वा लैंडफिल साइट से 2026 तक खत्म हो जाएगा कूड़े का पहाड़

Bhalswa Dumping Ground: दिल्ली की भलस्वा लैंडफिल साइट पर जमा 45 लाख टन कचरे का निस्तारण तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह काम अगले साल 2 अक्टूबर तक खत्म हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक करीब 25 एकड़ जमीन खाली हो चुकी है।

Bhalswa Dumping Ground: दिल्ली के लिए एक बड़ी राहत की खबर आ रही है। राजधानी का प्रमुख भलस्वा लैंडफिल साइट अब धीरे-धीरे खाली हो रहा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भलस्वा में जमा लगभग 45 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरा अगले साल 2 अक्टूबर तक पूरी तरह निस्तारित कर दिया जाएगा।

Manohar Lal Khattar

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर

लंबे समय से दिल्ली के सामने खड़ी यह चुनौती अब समाधान की ओर बढ़ रही है। मंत्री ने बताया कि इस कचरे को केवल हटाया नहीं जा रहा, बल्कि इसका उपयोग भी किया जा रहा है। इनर्ट सामग्री का इस्तेमाल सड़कों और निर्माण कार्यों में हो रहा है, आरडीएफ सीमेंट फैक्ट्रियों में ईंधन बन गया है, सीएंडडी वेस्ट से टाइलें बन रही हैं और कंपोस्ट खाद दिल्ली के पार्कों में काम आ रही है।

End of Feed