व्हीलचेहर पर मनमोहन भी पहुंचे राज्यसभा, आप ने की जमकर तारीफ, तो कांग्रेस-बीजेपी में मचा संग्राम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 8, 2023, 10:58 AM IST

संसद के उच्च सदन में मनमोहन सिंह की उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बहस भी शुरू कर दी।

Manmohan Singh: राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक से जुड़े बिल पर वोटिंग के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। उन्हें देखकर हर कोई हैरान हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सत्र में भाग लेने के लिए व्हीलचेयर पर संसद में आए। सदन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा हो रही थी। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने 90 वर्षीय कांग्रेस दिग्गज को धन्यवाद देते हुए पर लिखा, आज, राज्यसभा में डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदारी के प्रतीक के रूप में खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ वोट करने आए। लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। उनके अमूल्य समर्थन के लिए मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस-बीजेपी में सियासी जंग छिड़ी

लेकिन संसद के उच्च सदन में मनमोहन सिंह की उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बहस भी शुरू कर दी। सबसे पुरानी पार्टी की आलोचना करते हुए बीजेपी ने लिखा, “देश याद रखेगा, कांग्रेस का यह पागलपन! इतनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में भी कांग्रेस ने अपने बेईमान गठबंधन को बनाए रखने के लिए एक पूर्व प्रधानमंत्री को देर रात संसद में व्हीलचेयर पर बैठाए रखा! बेहद शर्मनाक!”

End of Feed