मणिपुर में फिर फूटा लोगों का गुस्सा, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, निकाली मशाल रैली

Manipur Violence: मणिपुर में हाल ही में हुई दो हिंसक घटनाओं ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। बिशनुपुर में बम धमाके में दो बच्चों की मौत और इम्फाल-उखरुल रोड पर दो नागा नागरिकों की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया।

Manipur Violence: मणिपुर में हाल के दिनों में हुई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद लोगों में गुस्सा और दुख दोनों देखा जा रहा है। जगह-जगह लोग सड़कों पर उतरकर शांति और न्याय की मांग कर रहे हैं। पहली घटना 7 अप्रैल को बिशनुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी इलाके में हुई, जहां एक बम धमाके में दो छोटे बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया। जैसे ही यह खबर इम्फाल पहुंची, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। लोगों ने हाथों में मशाल (candle march Manipur) लेकर शांतिपूर्ण रैली निकाली।

Manipur Violence (2)

बम धमाके में दो बच्चों की मौत के खिलाफ इम्फाल में मशाल रैली

हत्या के विरोध में लोगों ने निकाला मोमबत्ती मार्च

इस दौरान उन्होंने 'शांति चाहिए' और 'दोषियों को सजा दो' जैसे नारे लगाए। कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसके बाद आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद लोग लगातार न्याय की मांग करते रहे। दूसरी घटना 18 अप्रैल को इम्फाल-उखरुल रोड पर हुई, जहां दो नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से नागा समुदाय में गहरा आक्रोश और शोक फैल गया। इसके विरोध में नागा पीपुल्स यूनियन इम्फाल और ऑल नागा स्टूडेंट्स एसोसिएशन मणिपुर ने मिलकर शोक सभा और मोमबत्ती मार्च निकाला।

End of Feed