देश

Manipur Violence: मणिपुर के जिरीबाम में फिर हिंसा, गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

Manipur Violence: मणिपुर के जिरीबाम में कुकी और मैतेई समूहों के बीच भारी गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के तीन बंकर नष्ट कर दिए।

Image

मणिपुर के जिरीबाम में हुई गोलीबारी 5 लोगों की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Manipur Violence: मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था, वहीं बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए।‍ अधिकारी के मुताबिक, उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।

सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के 3 बंकर किए नष्ट

इससे पहले शुक्रवार रात को संदिग्ध उग्रवादियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से हमला किया। रॉकेट पूर्व सीएम के घर के परिसर में गिरा। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत की खबर है। जबकि इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। कुछ दिन पहले मणिपुर के सेनजम चिरांग में एक और ड्रोन बम हमले में तीन लोग घायल हो गए। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर एक बयान में यह जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि सुरक्षा बल इलाके में हैं। यह ताजा हमला संदिग्ध कुकी विद्रोहियों द्वारा लॉन्च कई ड्रोनों द्वारा इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में बम गिराए जाने के एक दिन बाद हुआ है। इस बीच, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के तीन बंकर नष्ट कर दिए। पुलिस ने एक बयान में बताया कि बिष्णुपुर में उग्रवादियों के रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत और छह अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई की। बयान के मुताबिक, यह अभियान शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के मुआलसांग और लाइका मुआलसौ गांव में चलाया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article