मणिपुर: मशाल जुलूस हुआ हिंसक, जमकर पत्थरबाजी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, कई लोग घायल

लगभग 3 किलोमीटर लंबी यह मशाल रैली जैसे ही काकचिंग जिला मुख्यालय की ओर बढ़ने लगी, पुलिस बल ने 'केइराक बांध' इलाके के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया...

Manipur Torchlight Rally: मणिपुर के काकचिंग जिले में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को अपडेट करने की मांग को लेकर निकाला गया एक विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। रविवार रात 'नो एनआरसी, नो सेन्सस' (एनआरसी नहीं, तो जनगणना नहीं) के नारों के साथ निकाली गई मशाल रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी झड़प हुई। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

Manipur violence

मणिपुर रैली में हिंसा (File photo)

तनाव और झड़प की पूरी घटना

End of Feed