मणिपुर में CM आवास की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, दागे गए आंसू गैस के गोले

Manipur Protest: मणिपुर में स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की शनिवार को पुलिस से झड़प हुई, जब उन्हें यहां मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने से रोका गया।

Manipur Protest: मणिपुर में स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की शनिवार को पुलिस से झड़प हुई, जब उन्हें यहां मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने से रोका गया। हालांकि, बाद में प्रदर्शनकारियों के एक समूह को मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह से मिलने की अनुमति दी गई और उन्होंने इस मामले पर एक ज्ञापन सौंपा।

Manipur protest

मणिपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

मेइती संगठन कोकोमी (कोआर्डिनेटिंग कमेटी आन मणिपुर इंटीग्रिटी) के तत्वावधान में प्रदर्शनकारियों ने चार अलग-अलग रैलियां निकालीं, जिन्हें बाबुपारा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के बंगले से पहले विभिन्न स्थानों पर रोक दिया गया।

End of Feed