कभी फाइव स्टार होटल में की चौकीदारी, बेटे ने उसी में कराया डिनर; वायरल तस्वीर देख आनंद महिंद्रा बोले- जिंदगी अब भी खूबसूरत है...

Heart Touching Post: अशोका यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र आर्यन मिश्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे रिपोस्ट करने से महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, आर्यन मिश्रा ने दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में अपने परिजनों को डिनर कराया है और इसके पीछे की कहानी आपका दिल छू जाएगी।

Heart Touching Post: समय की सबसे खास बात है कि वह कभी भी एक जैसा नहीं रहता है। लेखकों, शायरों और दर्शनशास्त्रियों ने समय पर खूब लिखा और पढ़ा है और इसका जीता जागता एक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर है जिसे देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने उस तस्वीर को रिपोस्ट कर दिया।

Aryan Mishra

आर्यन मिश्रा ने पिता को कराया डिनर

आनंद महिंद्रा ने जिस तस्वीर को साझा किया है उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ किसी शानदार होटल में खाना खा रहा है, लेकिन इस तस्वीर में दिखाई देने वाले शख्स की कहानी बड़ी दमदार है।

End of Feed