ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मांगा मिलने का समय, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 04:56 PM IST

Mamta Banerjee On PM Modi: ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंगाल के बकाया की मांग को लेकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ सांसदों के साथ दिल्ली जाऊंगी, मैंने केंद्र पर राज्य के बकाये हिस्से के भुगतान के वास्ते दबाव बनाने के लिए पीएम से मिलने का समय मांगा है।

Mamata Banerjee Will Meet PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि केंद्र पर राज्य के बकाये हिस्से के भुगतान के वास्ते दबाव बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। बनर्जी ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी जायेंगी और उन्होंने 18 और 20 दिसंबर के बीच तीन दिनों में किसी भी दिन मिलने का उनसे समय मांगा है।

Mamata Banerjee Will Meet PM Modi

दबाव बनाने के लिए पीएम मोदी से मिलेंगी सीएम ममता।

ममता बनर्जी ने क्यों मांगा पीएम से मिलने का वक्त

उन्होंने कहा, 'मैं इस महीने पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के कुछ सांसदों के साथ दिल्ली जाऊंगी और मैंने केंद्र पर राज्य के बकाये हिस्से के भुगतान के वास्ते दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है।' उन्होंने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री से 18, 19 और 20 दिसंबर में से किसी भी दिन मिलने का समय देने का अनुरोध किया है।'

End of Feed