अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, आज कोलकाता में करेंगी धरना-प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद उनकी पार्टी 2 जून को कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों, नीट परीक्षा में अनियमितताओं और रेहड़ी-पटरी वालों को बिना पुनर्वास के हटाए जाने के खिलाफ होगा। ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह धन-बल और पुलिस का इस्तेमाल कर टीएमसी विधायकों को डरा-धमका रही है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों तथा रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने संबंधी रेलवे के अभियान के खिलाफ प्रस्तावित धरने को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद उनकी पार्टी इस पर आगे बढ़ेगी।

mamata banerjee

कोलकाता में आज धरना प्रदर्शन करेंगी ममता बनर्जी। ANI

उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोग और छोटे व्यापारी भय में जी रहे हैं, जबकि रेहड़ी-पटरी वालों को उपयुक्त पुनर्वास योजना के बिना हटाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा उनकी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए ’’धन-बल’’ का इस्तेमाल कर रही है।

End of Feed