VIDEO: 'कोई नहीं कह सकता, 2051 तक वह जीवित रहेगा या नहीं', ममता बनर्जी ने परिसीमन विधेयक को बताया 'गंदा बिल'

Delimitation Bill: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को 'गंदा बिल' करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं कह सकता कि वह 2051 तक जीवित रहेगा या नहीं।

Delimitation Bill: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और इंडिया ब्लॉक की प्रमुख नेता ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को 'गंदा बिल' करार दिया। उन्होंने 2051 तक की समयसीमा तय किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि तब तक कौन बचा रहेगा।

Mamata Banerjee

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (फाइल फोटो साभार: PTI)

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर दिन सोमवार से शुरू होने वाला है। इससे पहले ममता ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ''उनकी पार्टी ने महिला सशक्तीकरण और नारी शक्ति के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई लड़ी है।''

उन्होंने याद दिलाया कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में अपने सांसद रहने के समय की एक घटना का भी जिक्र किया और उस फुटेज को निकालने की अपील की, जब उनके और उनके सहयोगियों के साथ सदन के भीतर कथित तौर पर मारपीट हुई थी।

क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी

ममता ने कहा, "यह एक गंदा बिल है। कोई नहीं कह सकता कि वह 2051 तक जीवित रहेगा या नहीं। हमने नारी शक्ति के लिए सबसे ज्यादा लड़ाई लड़ी है। क्या आपको याद है कि लोकसभा के अंदर हमारे साथ मारपीट की गई थी? जब मैं सांसद थी, उस समय का वीडियो निकालकर देखिए। महिला आरक्षण विधेयक तो पहले ही पारित हो चुका है।"

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब संसद में 30 नवंबर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित विधेयक को लेकर चर्चा होने वाली है।

लोकसभा में विधेयक के समर्थन और विरोध को लेकर संख्या बल पर भी नजर रखी जा रही है। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत विशेष बहुमत की जरूरत होती है। इसके लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित होकर मतदान करने वाले सदस्यों में से कम से कम दो-तिहाई का समर्थन जरूरी है।

क्या कहता है संख्याबल

543 सदस्यीय लोकसभा में 5 सीटें रिक्त होने के कारण फिलहाल 538 सदस्य हैं। यदि सभी 538 सदस्य मतदान में हिस्सा लेते हैं, तो दो-तिहाई बहुमत के लिए 359 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में विधेयक के समर्थक खेमे को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए करीब 10 और वोटों की आवश्यकता बताई जा रही है।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed