'ममता बनर्जी एक नकली हिंदू हैं...', सुवेंदु ने 'दीदी' को मुर्शिदाबाद से हिंदू परिवारों के पलायन का ठहराया दोषी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद से हिंदू परिवारों के 'पलायन' के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद से हिंदू परिवारों के 'पलायन' के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। एएनआई से बात करते हुए अधिकारी ने दीघा में नए जगन्नाथ मंदिर को लेकर टीएमसी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं...ममता बनर्जी एक नकली हिंदू हैं।'

Mamata Banerjee

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद हिंदू अपने घरों से पलायन कर गए हैं

अधिकारी ने कहा, 'हिंदुओं को गुमराह मत करो। हिंदू ही हिंदू मंदिर बनाते हैं। ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं। उनकी वजह से मुर्शिदाबाद के हिंदू लोग यहां से पलायन कर रहे हैं।'

End of Feed