देश

मुर्शिदाबाद जाएंगी CM ममता, मई के पहले सप्ताह में हिंसा प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मिलेंगी

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी मई के पहले सप्ताह में मुर्शिदाबाद जाएंगी। हिंसा के बाद यहां से हिंदू परिवार पलायन कर गए थे। ममता के मुर्शिदाबाद नहीं जाने पर भाजपा उन्हें 'हिंदू विरोधी' बताकर लगातार उन पर हमले कर रही थी। सा के बाद यहां से हिंदू परिवार पलायन कर गए थे।

Image

पश्चिम बंगाल की सीएम हैं ममता बनर्जी।

Mamata Banerjee : वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करने और पीड़ितों से मिलने का फैसला किया है। ममता बनर्जी मई के पहले सप्ताह में मुर्शिदाबाद जाएंगी। हिंसा के बाद यहां से हिंदू परिवार पलायन कर गए थे। ममता के मुर्शिदाबाद नहीं जाने पर भाजपा उन्हें 'हिंदू विरोधी' बताकर लगातार उन पर हमले कर रही है।

हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं ममता-भाजपा

भाजपा ने सोमवार को ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक मुर्शिदाबाद का दौरा नहीं किया है क्योंकि वह हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं। भाजपा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की आलोचना करते हुए कहा कि वामपंथी पार्टी ने हिंसा में मारे गए दो लोगों को अभी तक अपना कार्यकर्ता नहीं माना है क्योंकि वे दोनों हिंदू थे। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, ममता बनर्जी के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा नहीं किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पार्टी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘वह हिंदुओं से नफरत करती हैं।’

हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस तरह का अत्याचार ‘मुस्लिम भाइयों’ पर किया गया होता तो बनर्जी वहां आंदोलन कर रही होतीं।’ पात्रा ने कहा, ‘हिंसा में मारे गए लोग कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे। न तो कम्युनिस्ट पार्टी और न ही ममता बनर्जी उन्हें कार्यकर्ता मान रही हैं। उनका एकमात्र दोष यह है कि उनका नाम हरगोबिंद और चंदन है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article