एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में आई मतभेद की खबरों के बाद विपक्ष केंद्र सरकार, सीईओ ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ लामबंद हो गया है। इसी को लेकर कल यानी बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में एसआईआर के विरोध को लेकर विपक्ष अपनी नई रणनीति पर मंथन करेगा। इस बैठक के लिए विपक्षी दलों के नेता दिल्ली में जुटने लगे हैं। ममता बनर्जी भी दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने एयरपोर्ट पर ही सीईसी ज्ञानेश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मैं तो उन्हें शुरू से ही 'वैनिश जी' ही कह रही हूं।
ममता बनर्जी।
नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को पहुंचीं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि जो भी कहना है, वह बुधवार को होने वाली बैठक में अपनी बात रखेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी का निशाना चुनाव आयोग है। यह बैठक उस पूरी सॉफ्टवेयर टीम के खिलाफ है, जिसने लोगों को धोखा दिया और उनके साथ विश्वासघात किया। जो कुछ भी कहना है,मैं कल कहूंगी।"
जब उनसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल किया गया तो ममता बनर्जी ने उन्हें लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा, “वैनिश जी, वैनिश जी। आप जानते हैं, मैं उन्हें शुरुआत से ही ‘वैनिश’ कहती रही हूं।”
