देश

Kolkata Rape Case: जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन लाया रंग, कई मांगे ममता ने मांगी हटेंगे कोलकाता पुलिस कमिश्नर-Video

kolkata doctor rape case: ममता बनर्जी ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और उप आयुक्त (उत्तर) को हटाने की घोषणा की, जिन पर कोलकाता में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई प्रशिक्षु डॉक्टर के परिवार ने रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे।

Image

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांगें स्वीकार की

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांगें स्वीकार की
  2. ममता बनर्जी ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाने की घोषणा की
  3. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह से नहीं मानी गई हैं, विरोध जारी रहेगा

kolkata doctor rape & murder case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को उनके पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और मौत का विरोध कर रहे डॉक्टरों के साथ छह घंटे तक चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया।

गौर हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों की मांगों को मानते हुए घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटा दिया जाएगा।चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद बनर्जी ने कहा कि बातचीत ‘सफल’ रही और उनकी (चिकित्सकों) करीब ‘99 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं।’

आरजी कर अस्पताल मामले में अपने आवास पर आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि कोलकाता के नये पुलिस कमिश्नर के नाम की घोषणा मंगलवार शाम चार बजे के बाद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से काम पर लौटने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा, 'चिकित्सकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी...मैं उनसे काम पर लौटने का अनुरोध करती हूं क्योंकि आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।'

मांगें पूरी होने तक काम बंद, प्रदर्शन जारी रहेगा

कोलकाता के आर जी कर अस्पताल मामले में आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कहा कि मांगे पूरी होने तक काम बंद और प्रदर्शन जारी रहेगा।आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि 'कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है।'आंदोलनकारी चिकित्सकों में से एक ने कहा, "जब तक मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो जाते, हम अपना काम बंद करके स्वास्थ्य भवन (स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय) पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। हम आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले के संबंध में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं।'

कनिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि वे मंगलवार को सुनवाई के बाद एक बैठक करेंगे और अपना 'काम बंद करने' और प्रदर्शन पर फैसला करेंगे।

बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से लौटने के बाद चिकित्सक 'स्वास्थ्य भवन' में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर मुख्यमंत्री और चिकित्सकों के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई।

'उनकी (चिकित्सकों) करीब '99 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं'

इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों की मांगों को मानते हुए घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटा दिया जाएगा। चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद बनर्जी ने कहा कि बातचीत ‘सफल’ रही और उनकी (चिकित्सकों) करीब '99 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article