क्राइम

कोलकाता रेप केस: संदीप घोष और अभिजीत मंडल को कोर्ट ने CBI कस्टडी में भेजा, जानें क्या लगा है आरोप

कोलकाता रेप केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

Image

सीबीआई कस्टडी में भेजे गए संदीप घोष

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अभिजीत मंडल को सीबीआई की हिरासत
  • संदीप घोष भी सीबीआई की कस्टडी में
  • संदीप घोष के खिलाफ साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप

कोलकाता रेप केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को कोर्ट ने सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में केस दर्ज है। संदीप घोष पहले से ही न्यायिक हिरासत में है, लेकिव वो मामला दूसरा है।

साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप

सीबीआई ने संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को रविवार को यहां एक अदालत में पेश किया। सीबीआई ने इस मामले में शनिवार को संदीप घोष के खिलाफ साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप जोड़ा था। घोष भ्रष्टाचार के एक मामले में इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि मंडल को सबूतों से छेड़छाड़ करने और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।सीबीआई अधिकारियों ने शनिवार को मंडल से कई घंटों तक पूछताछ की, लेकिन ‘‘संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर’’ शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय एजेंसी ने अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में घोष को दो सितंबर को गिरफ्तार किया था।

9 अगस्त की है घटना

महिला चिकित्सक का शव नौ अगस्त को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद किया गया था। मामले में विभिन्न आरोपों में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article