'जब आप दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे, तो भुगतना होगा कर्मों का फल'; ममता का BJP पर हमला, कहा- मुझे उसी दिन का इंतजार

ममता बनर्जी ने एक वीडियो जारी कर भाजपा और केंद्र सरकार के साथ ही चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब आप दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे, तो आपको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

फालता विधानसभा सीट पर भाजपा की बंपर जीत के बाद सूबे की पूर्व मुखिया और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर भाजपा पर धांधली, ईवीएम हैकिंग और राष्ट्रीय आतंकवाद (राष्ट्रीय संत्रास) फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग और पूरी चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय चुनाव आयोग के कार्यालय से डेटा हैक किया गया।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने चौंकाने वाला दावा करते हुए किया कि बीजेपी के आईटी सेल के लोग पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की वर्दी पहनकर मतगणना केंद्रों के अंदर बैठे थे और विपक्षी मतगणना एजेंटों को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया।

End of Feed