खरगे ने यूपी नेताओं संग किया मंथन, अखिलेश यादव के साथ गठबंधन और '180 सीटों' के फॉर्मूले पर टिकी निगाहें

बैठक के बाद खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया- आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे।

Mallikarjuna Kharge Holds Meeting: उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों की सियासी तपिश अब तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर चुनावी रणनीति और गठबंधन के समीकरणों पर गहन चर्चा की। बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए खरगे ने स्पष्ट संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे और कांग्रेस पार्टी, 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करेगी।

congress meeting kharge

यूपी चुनाव सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का मंथन

कहा-यूपी चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे

बैठक के बाद खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया- आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी।

End of Feed