राम मंदिर उद्घाटन: खरगे और सोनिया गांधी के समारोह में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 03:56 PM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र के मंत्री और देश की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

Sonia And Kharge Invited for Ram Temple: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। लेकिन अभी इन दोनों के समारोह में शामिल होने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश के मुताबिक, उचित समय पर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।

Kharge and Sonia Gandhi

सोनिया गांधी और खरगे

पीएम मोदी सहित कई हस्तियां पहुंचेंगी

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र के मंत्री और देश की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। विपक्ष के कई नेताओं को भी इसके लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। राम मंदिर समारोह से पहले अयोध्या को पूरी तरह नया चेहरा दिया जा रहा है। यहां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तो हुआ ही है, नया एयरपोर्ट भी बनाया गया है जहां से 6 जनवरी से उड़ानें शुरू होंगी।

End of Feed