Maldives President: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति और पीएम मोदी से होगी मुलाकात- Video

Maldives President Muizzu India Visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज़ू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
  2. वो राष्ट्रपति मुइज़ू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे
  3. राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज़ू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू और मालदीव की प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद रविवार को भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज़ू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री किरीटी वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज़ू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं।

Maldives President Muizzu India Visit

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू इंडिया पहुंचे

हाल ही में न्यूयॉर्क में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुइज़ू ने कहा कि वह जल्द से जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच 'बहुत मजबूत' द्विपक्षीय संबंधों की भी प्रशंसा की।

End of Feed