देश

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर महंत नरसिंहानंद के खिलाफ एक और FIR दर्ज

Yati Narsinghanand: पुलिस के अनुसार महंत यति नरसिंहानंद ने कथित तौर पर 29 सितंबर को गाजियाबाद में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। यति पर कई धाराओं में FIR दर्ज हुई है।

Image

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर महंत नरसिंहानंद के खिलाफ एक और मामला दर्ज

Photo : Twitter

Yati Narsinghanand: महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर विवादित महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यति नरसिंहानंद के खिलाफ पहले ही इस मामले को लेकर कई स्थानों पर प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 29 सितंबर को हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने दर्ज कराई FIR

‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की शिकायत पर ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने तीन अक्टूबर को महंत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कृत्य करना), 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई), 299 (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) और धारा 302 (किसी अन्य व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर शब्द बोलना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

नरसिंहानंद के खिलाफ कई राज्यों में भी पुलिस में शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गयी है। अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती शहर में भी उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहां नागपुर गेट पुलिस थाने के बाहर उनकी टिप्पणियों को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए जिनमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की 10 वैन भी क्षतिग्रस्त हो गयीं। उनकी टिप्पणी के खिलाफ गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में भी प्रदर्शन हुए। नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

कई बार दे चुके हैं भड़काऊ भाषण

नरसिंहानंद के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इनमें दिसंबर 2021 में हरिद्वार में एक सम्मेलन के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने का मामला भी शामिल है और उक्त मामले में वह जमानत पर हैं। जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोतसिम खान ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वे महंत की ईश निंदापूर्ण टिप्पणियों की निंदा करते हैं और उन्होंने नरसिंहानंद को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को याद रखना चाहिए कि पैगंबर मोहम्मद की महानता और गरिमा को कुछ अज्ञानी और घृणित व्यक्तियों के घृणित शब्दों से कम नहीं किया जा सकता है। हमें ऐसे उकसावे के सामने शांत रहना चाहिए और ज्ञान, धैर्य व गरिमा के साथ इन उकसावे का सामना करना चाहिए। खान ने कहा कि हम समुदाय से कई भाषाओं में पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं, नैतिकता और महान गुणों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक कदम उठाने का आग्रह करते हैं, ताकि शांति और करुणा का सच्चा संदेश देश के हर कोने तक पहुंच सके। केवल ऐसे प्रयासों से ही हम आपसी सम्मान और सद्भाव पर आधारित समाज के निर्माण की आशा कर सकते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब  'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज