देश

Meghalaya Landslides: मेघालय में बारिश और भूस्खलन से तबाही, एक ही परिवार के 7 लोग समेत 10 की मौत

Meghalaya Landslides: मेघलाय में शुक्रवार की रात से तेज बारिश हो रही है। जिसके बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है तो कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है।

Image

मेघालय में लैंड स्लाइड

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • मेघायल में भारी बारिश
  • बारिश के कारण मेघायल में बाढ़
  • बारिश के बाद मेघालय में भूस्खलन

Meghalaya Landslides: नॉर्थ ईस्ट के राज्य मेघालय में लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। मेघालय में भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। एक नदी पर बना पुल टूट गया है।

एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। हातिसिया सोंगमा के सुदूर गांव में भूस्खलन के कारण घर के अंदर फंसे सात लोगों के परिवार की मौत हो गई। मृतकों में से तीन नाबालिग थे।अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण जिले के गसुआपारा क्षेत्र में भूस्खलन भी हुआ है। मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के पांच जिलों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। शुक्रवार आधी रात से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण गसुआपारा क्षेत्र में एक पुल बह गया।

सीएम ने जताया दुख

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। संगमा ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article