मलेशिया जा रहे विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे 130 यात्री, सभी सुरक्षित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 11:31 AM IST

चेन्नई से मलेशिया जाने वाले विमान में हादसा पेश आया। इसका पिछला टायर मलेशिया की राजधानी के लिए उड़ान भरने से कुछ वक्त पहले फट गया।

Flight Tyre Burst: कुआलालंपुर जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान का बृहस्पतिवार को यहां टायर फट गया ,हालांकि इसमें सवार सभी 130 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान का पिछला टायर मलेशिया की राजधानी के लिए उड़ान भरने से कुछ वक्त पहले फट गया।

Flight

विमान का टार फटा (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और उन्हें शहर के होटलों में ठहराया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विमान शुक्रवार सुबह उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा कि घटना के कारण उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

End of Feed