अमृतसर में दिनदहाड़े गोलीबारी: मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमृतसर में दिनदहाड़े गोलीबारी।

अमृतसर में दिनदहाड़े गोलीबारी।

गोलीबारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

End of Feed