देश

सिक्किम में कुदरत ने बरपाया कहर, सिंगताम में भीषण लैंडसाइड, चपेट में आया NHPC का पावर प्रोजेक्ट

Sikkim Landslide: सिक्किम के सिंगताम जिले में भयावह भूस्खलन हुआ है। जिससे एनएचपीसी तीस्ता स्टेज वी पावर स्टेशन को भीषण नुकसान हुआ है। इसकी सभी इकाईयों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।

Image

सिक्किम में लैंडस्लाइड

Sikkim Landslide: सिक्किम में कुदरत कहर बरपा रही है। सिंगताम जिले में दीपू दारा स्थित बलुआतार क्षेत्र में भीषण लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी चपेट में NHPC तीस्ता स्टेज V पावर हाउस आ गया है। भूस्खलन के कारण पावर हाउस को भारी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों को अलर्ट किया गया है। यह भयावह घटना कैमरे में भी कैद हुई है।

आपदा में कोई जनहानि नहीं

इस प्राकृतिक आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि एहतियाती कदम उठाते हुए तीस्ता- वी पावर स्टेशन की सभी इकाइयों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इन इकाईयों में स्थिति सामान्य होने और पूर्ण आकलन होने तक ऑपरेशन को रोका गया है। इस भूस्खलन से इन्फ्रास्ट्रक्चर को कितना नुकसान पहुंचा है। इस पर एनएचपीसी के अधिकारी करीब से नजर बनाए हुए हैं।

पूर्वोत्तर में ऊर्जा सप्लाई करता है पावर स्टेशन

तीस्ता वी पावर स्टेशन, पूर्वोत्तर के ऊर्जा सप्लाई में बहुत भूमिका अदा करता है। लेकिन लैंडस्लाइड के कारण इस पावर स्टेशन को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। जिससे इस क्षेत्र में बिजली का वितरण प्रभावित होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article