भोपाल

छतरपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में जा घुसा, 7 लोगों की मौत और 6 घायल

छतरपुर में एन एच 39 फोर लेन पर एक ऑटो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।

Image

ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर

Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह एक ऑटो-रिक्शा सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे से एक वर्षीय बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब ऑटो-रिक्शा सुबह करीब पांच बजे खजुराहो-झांसी राजमार्ग पर बागेश्वर की ओर जा रहा था।

ऑटो-रिक्शा में 13 लोग थे सवार

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने बताया, "ऑटो-रिक्शा में 13 लोग सवार थे और झांसी-खजुराहो मार्ग पर एक ट्रक से टकराने के बाद उनमें से सात की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि पीड़ित महोबा (उत्तर प्रदेश) से छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे थे। उप मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अखिल राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीएनजी से चलने वाला ऑटो-रिक्शा सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा।

गंभीर रूप से घायलों को झांसी किया गया रेफर

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान ऑटो-रिक्शा चालक प्रेम नारायण (46), एक वर्षीय आसमा, जनार्दन यादव (45), मनु श्रीवास्तव (25), गोविंद श्रीवास्तव (35), नन्नी बुआ (42) और लालू के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें