Jaipur-Kolkata flight: जयपुर से कोलकाता की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो फ्लाइट के मिड एयर इंजन बंद होने का मामला सामने आया है। इंडिगो की जयपुर से कोलकाता फ्लाइट 6E-784 में ये घटनाक्रम सामने आया। विमान का एक इंजन मिड एयर में फेल हो गया था। इस कारण 35 मिनट बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इंजन फेल होने के चलते विमान को टेक्निकली ग्राउंड करके यात्रियों को दूसरे विमान से कोलकाता भेजा गया।
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)
