मेरा विश्‍वास करो, निराश नहीं करूंगा... भावुक हो अखिलेश को चाचा शिवपाल ने दिलाया भरोसा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 22, 2022, 01:54 AM IST

भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सपा नेता रघुराज शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। जिन्हें लेकर दावा किया जाता रहा है कि वो शिवपाल यादव के शिष्य हैं, हालांकि अब शिवपाल यादव ने साफ कर दिया है कि शाक्य उनके शिष्य नहीं हैं। शिवपाल सपा के पक्ष में लगातार प्रचार करते दिख रहे हैं।

मैनपुरी उपचुनाव (Maipuri By Election) के दौरान एक बार फिर से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का कुनबा एक होता दिख रहा है। जो शिवपाल यादव (Shivpal Yadav), भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराज चल रहे थे, वो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करते दिख रहे हैं। ऐसे ही एक चुनावी प्रोग्राम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश से भावुक अपील कर दी है।

shivpal singh yadav

अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल

मैनपुरी में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भावुक होते हुए कहा कि अखिलेश उनपर विश्वास करें, जैसे उनके पिता मुलायम सिंह यादव किया करते थे। शिवपाल यादव ने कहा- "मैं जनता के सामने कहना चाहता हूं... मैंने नेताजी के साथ काफी समय बिताया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं अखिलेश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, मैं आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा। सदैव आत्मसमर्पण और मेरी क्षमता को पहचानिए।"

End of Feed