'किरेन रिजिजू ने लोकसभा में मुझे खुलेआम धमकाया', महुआ मोइत्रा ने IPU को लिखी चिट्ठी

Mahua Moitra Wrote a letter to IPU: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आईपीयू को पत्र लिखा है। महुआ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'तो किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में संसदीय नियमों और प्रक्रिया का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए मुझे खुलेआम धमकाया।'

Mahua Moitra vs Kiren Rijiju: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर लोकसभा में उन्हें धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने इस बारे में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) को पत्र लिखा है। मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘किरेन रिजिजू ने संसदीय नियमों और प्रक्रिया का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए आज लोकसभा में मुझे खुलेआम धमकाया।’’

Mahua Moitra vs Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू vs महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अंतर-संसदीय संघ को लिखा पत्र

लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह किरेन रिजिजू के शब्दों को हटवा देंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।’’ मोइत्रा ने कहा, ‘‘इस निरंतर लैंगिक उत्पीड़न और धमकी के खिलाफ अंतर-संसदीय संघ को पत्र लिखा है।’’

End of Feed