'बैठकर आपस में मामला क्यों नहीं सुलझा लेते?', पालतू कुत्ते की कस्टडी पर दिल्ली HC ने TMC सांसद महुआ से पूछे सवाल

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और वकील जय अनंत देहद्राय का कुत्ता विवाद अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है। आइए पहले विवाद को समझ लेते हैं। दरअसल, यह विवाद एक रॉटविलर कुत्ते को लेकर है। महुआ मोइत्रा और जय अनंत देहाद्राई तीन साल तक रिलेशन में रहे। रिलेशन खत्म होने के बाद महुआ ने दिल्ली साकेत जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया और सिविल सूट दायर कर कुत्ते की संयुक्त कस्टडी की मांग की।

Mahua Moitra Vs jay Dog Custody Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को टीएमसी सांसद और वकील जय अनंत देहाद्राय द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई की। मामला पालतू कुत्ते की हिरासत से जुड़ा था। देहाद्राय द्वारा दायर उस याचिका पर जवाब मांगा गया, जिसमें उन्हें एक पालतू कुत्ते की हिरासत से संबंधित मामले को सार्वजनिक करने से रोकने के आदेश दिया गया था।

mahua moitra dog case

पालतू कुत्ते की कस्टडी विवाद पर दिल्ली HC ने सुनवाई की।(फोटो सोर्स: Jai Anant Dehadrai Instagram)

आइए पहले विवाद को समझ लेते हैं। दरअसल, यह विवाद एक रॉटविलर कुत्ते को लेकर है। महुआ मोइत्रा और जय अनंत देहाद्राई तीन साल तक रिलेशन में रहे। रिलेशन खत्म होने के बाद महुआ ने दिल्ली साकेत जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया और सिविल सूट दायर कर कुत्ते की संयुक्त कस्टडी की मांग की। महुआ और जय ने एक दूसरे पर कुत्त चुराने का आरोप लगाया है। वहीं, देहाद्राय ने निचली अदालत के एकपक्षीय आदेश को चुनौती दी, जिसमें यह निर्देश दिया गया था कि वर्तमान कार्यवाही का किसी भी तरह से प्रचार न किया जाए।

End of Feed