महात्‍मा गांधी के पौत्र अरुण मणिलाल गांधी का निधन, कोल्‍हापुर में 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mahatma Gandhi grandson Passes Away : महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी मणिलाल गांधी के पुत्र हैं। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। महात्‍मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी डरबन के समाचार पत्र इंडियन ओपिनियन के एडिटर रहे।

Mahatma Gandhi grandson Passes Away : महात्मा गांधी के पौत्र अरुण मणिलाल गांधी का मंगलवार को निधन हो गया। अरुण गांधी के पुत्र तुषार गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि 89 वर्षीय अरुण गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तुषार गांधी ने बताया है कि उनके पिता का अंत्‍येष्टि संस्‍कार कोल्हापुर में आज ही किया जाएगा।

Arun Manilal Gandhi, Arun Manilal Gandhi Death, Arun Manilal Gandhi News

महात्‍मा गांधी के पौत्र अरुण मणिलाल गांधी का निधन। (Credit : https://www.instagram.com/arun_m_gandhi/?hl=en)

अरुण मणिलाल गांधी का प्रोफाइल

महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी मणिलाल गांधी के पुत्र हैं। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। महात्‍मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी डरबन के समाचार पत्र इंडियन ओपिनियन के एडिटर रहे, जबकि उनकी (मणिलाल गांधी) पत्‍नी इसी समाचार पत्र में पब्लिशर थीं। अरुण गांधी ने पिता से सीख लेकर बाद में अपने दादा के आदर्शों पर चलने का फैसला लिया और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बतौर कार्यकर्ता काम करना शुरू किया।

End of Feed