फडणवीस-शिंदे के बीच क्या सचमुच है मतभेद? संजय राउत ने किया अजब गजब दावा

Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र की सियासत में कोई नया उलटफेर होने वाली है? संजय राउत ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस और एक शिंदे के बीच ‘मतभेद' से महाराष्ट्र का विकास प्रभावित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंत्री गणेश नाइक को पड़ोसी पालघर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त करना कथित तौर पर इसी रणनीति का हिस्सा है।

Mumbai: शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच 'तनावपूर्ण संबंध' राज्य की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं। राउत ने शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकठोक’ में दावा किया कि शिंदे अभी तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद पुन: नहीं दिया गया और वह इस पद को फिर से हासिल करने की बेहद कोशिश कर रहे हैं और फडणवीस इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

Fadnavis vs Shinde

संजय राउत का दावा- शिंदे और फडणवीस के बीच खटपट।

फडणवीस और शिंदे के बीच क्या चल रही है खटपट?

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से मिलकर बनी ‘महायुति’ ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीती थीं। राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा समर्थित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अब कोई बातचीत नहीं होती और जनता के लिए यह मनोरंजन का विषय बन गया है।' राउत ने दावा किया कि इस 'मतभेद' से महाराष्ट्र सरकार का कामकाज प्रभावित हुआ है।

End of Feed