देश

Naxalites: झारखंड के चतरा में नक्सलियों ने अपहरण के बाद की शख्स की हत्या, जंगल में फेंका शव

Naxalites Killed a Man: पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है। चतरा जिले में पिछले दो वर्षों से पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Naxalites Killed a Man: झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रविवार को विष्णु साव नामक एक शख्स का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उनका शव लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पास जंगल से बरामद किया गया है। वारदात को लेकर इलाके में दहशत है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची है। बताया गया कि लेंबुआ गांव के रहने वाले विष्णु साव की पहचान इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी। वह आजीविका के लिए खेती और पशुपालन से जुड़े थे। रविवार की सुबह वह मवेशियों को लेकर जंगल जा रहे थे, तब नक्सलियों के एक हथियारबंद दस्ते ने उनका अपहरण कर लिया।

इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। कुछ घंटों बाद उनका शव जंगल में पड़े होने की सूचना मिली। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।सूचना मिलते ही चतरा के एसपी विकास पांडेय, चतरा के एसडीपीओ संदीप सुमन और टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अक्टूबर, 2024 में चतरा जिले के गनियातोरी जंगल में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वर को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। बीते छह महीने के दौरान जिले में कई नक्सली गिरफ्तार भी किए गए हैं। पुलिस की लगातार दबिश से नक्सली बौखलाए हुए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!