देश

आग की खबर सुनते ही पुष्पक एक्सप्रेस से कूदने लगे यात्री, दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंदा; 11 की मौत

जलगांव में बड़ा हादसा, आग के डर से पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है, साथ ही कई लोग घायल हुए हैं।

Image

पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री हुए हादसे के शिकार

KEY HIGHLIGHTS
  • पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैली
  • डरे हुए पैसेंजर्स ने पुष्पक एक्सप्रेस से बाहर छलांग लगायी
  • दूसरे ट्रैक से गुजरनेवाली कर्नाटक एक्सप्रेस ने पैसेंजर्स को रौंदा

महाराष्ट्र में बड़ी ट्रेन दुर्घटना हो गई है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग की सूचना से नीचे उतरे यात्री एक दूसरे ट्रेन की चपेट में आ गए हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी है। रेलवे के अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जांच जारी है।

आग लगने की खबर

नासिक के डिवीजनल कमिश्नर प्रवीण गेदम ने एएनआई को बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रैक पर थे, तभी कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। हम मौके पर हैं। एडिशनल एसपी, एसपी, कलेक्टर और सभी लोग अपने-अपने रास्ते पर हैं। हम डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। अंतिम उपलब्ध जानकारी के अनुसार 8 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, रेलवे की अतिरिक्त बचाव वैन और रेलवे एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा रहा है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रेलवे ने क्या कहा

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे। दूसरी दिशा से जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ यात्री आए। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने कहा कि ट्रेन में 'ACP' यानी अलार्म चेन पुलिंग हुई थी। चेन पुलिंग क्यों हुई इसकी जानकारी अभी रेलवे के पास नहीं है।

सीएम योगी ने जताया दुख

पुष्पक ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि पुष्पक ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article