महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' सफल: उद्धव के सभी 6 सांसद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल, MVA में हड़कंप

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा धमाका करते हुए उद्धव ठाकरे गुट (Shiv Sena UBT) के सभी 6 मौजूदा सांसदों ने पाला बदल लिया है और वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मूल शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी गलियारों से आज एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। जिसमें महाविकास अघाड़ी (MVA) खेमे को एक ऐसा बड़ा झटका लगा है, जिसने राज्य की राजनीति में पूरी तरह से हड़कंप मचा दिया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सभी 6 मौजूदा सांसदों ने पाला बदल लिया है। ये सभी सांसद मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde Shiv Sena) के नेतृत्व वाली मूल शिवसेना में शामिल हो गए हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले सांसदों का नाम ओमप्रकाश राजे निंबालकर, संजय जाधव, संजय पाटिल, संजय देशमुख, भाऊसाहेब वाकचौरे और नागेश पाटिल-आष्टीकर है।

maharashtra political

महाराष्ट्र में महा-उलटफेर

मंच पर एक साथ दिखे सांसद और शिंदे

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस बड़े उलटफेर की तस्वीरें भी साफ हो गईं। शिवसेना (UBT) के ये सभी सांसद एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा करते नजर आए, बल्कि वे औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल भी हो गए। इस घटनाक्रम ने उद्धव ठाकरे गुट को दिल्ली से लेकर मुंबई तक एक बड़ा सियासी और मनोवैज्ञानिक झटका दिया है।

End of Feed