देश

महाराष्ट्र में हो गया मंत्रालयों का बंटवारा, एकनाथ शिंदे को शहरी विकास तो वित्त अजित पवार के हिस्से; गृह मंत्रालय सीएम फडणवीस ने रखा अपने पास

Maharashtra Minister Portfolio 2024: भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व, राधाकृष्ण विखे पाटिल को जल संसाधन-कृष्णा एवं गोदावरी घाटी विकास निगम, चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय मामले, गिरीश महाजन को जल संसाधन- विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिला है।

Image

महाराष्ट्र सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
  • गृह मंत्रालय फडणवीस के पास
  • अजित के पास गया वित्त

Maharashtra Minister Portfolio 2024: महाराष्ट्र में महायुति सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। गृह विभाग समेत कई बड़े मंत्रालय देवेन्द्र फडणवीस ने खुद अपने पास रखा है। एकनाथ शिंदे की मांग के बाद गृह उन्हें नहीं मिला है। एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिला है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम अजित पवार के पास वित्त मंत्रालय रहेगा।

किस-किस को मिला क्या विभाग

  • फडणवीस के पास गृह के अलावा ऊर्जा, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रचार विभाग भी रहेंगे।
  • उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है।
  • अजित पवार को वित्त एवं योजना और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मिला है।
  • भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले (राजस्व)
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल (जल संसाधन-कृष्णा एवं गोदावरी घाटी विकास निगम)
  • चंद्रकांत पाटिल (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय मामले)
  • गिरीश महाजन (जल संसाधन- विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम और आपदा प्रबंधन)
  • गणेश नाइक (वन)
  • मंगल प्रभात लोढ़ा (कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार)
  • जयकुमार रावल (विपणन और प्रोटोकॉल)
  • पंकजा मुंडे (पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुपालन)
  • अतुल सावे (ओबीसी कल्याण, डेयरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा)
  • अशोक उइके (आदिवासी विकास)
  • आशीष शेलार (सांस्कृतिक कार्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी)
  • शिवेंद्र सिंह भोसले (लोक निर्माण विभाग)
  • जयकुमार गोरे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज
  • संजय सावकारे को कपड़ा
  • नितेश राणे को मत्स्य पालन और बंदरगाह
  • आकाश फुंडकर को श्रम विभाग
  • गुलाबराव पाटिल (जल आपूर्ति एवं स्वच्छता)
  • दादाजी भूसे (स्कूल शिक्षा)
  • संजय राठौड़ (मृदा एवं जल संरक्षण)
  • उदय सामंत (उद्योग एवं मराठी भाषा)
  • शंभुराज देसाई (पर्यटन, खनन, भूतपूर्व सैनिक कल्याण)
  • संजय शिरसाट (सामाजिक न्याय)
  • प्रताप सरनाईक (परिवहन)
  • भारत गोगावले (रोजगार गारंटी, बागवानी, खारी भूमि विकास)
  • प्रकाश अबितकर (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण)
  • हसन मुश्रीफ (चिकित्सा शिक्षा)
  • धनंजय मुंडे (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण)
  • दत्तात्रेय भरणे (खेल, युवा कल्याण एवं अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ)
  • अदिति तटकरे (महिला एवं बाल विकास)
  • माणिकराव कोकाटे (कृषि)
  • नरहरि जिरवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन
  • मकरंद पाटिल को राहत और पुनर्वास
  • बाबासाहेब पाटिल को सहकारिता
  • राज्य मंत्रियों में, शिवसेना के आशीष जायसवाल को वित्त और योजना, कृषि, राहत और पुनर्वास, कानून एवं न्यायपालिका तथा श्रम दिया गया है।
  • भाजपा की माधुरी मिसाल को शहरी विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय, चिकित्सा शिक्षा, अल्पसंख्यक विकास दिया गया है।
  • भाजपा के ही पंकज भोयर को गृह (ग्रामीण), आवास, स्कूल शिक्षा, सहकारिता और खनन विभाग मिला है।
  • भाजपा की मेघना बोर्डिकर को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) विभाग मिला है।

सत्र समाप्ति के बाद विभागों का हुआ बंटवारा

राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह लंबा शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद विभागों का आवंटन किया गया। सत्र शुरू होने से पहले 15 दिसंबर को 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी जबकि फडणवीस और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों ने पांच दिसंबर को पद की शपथ ली थी। भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना के महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 288 में से 230 सीट पर जीत हासिल की थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article