मराठा आरक्षण आंदोलन की आग में जल रहा महाराष्ट्र! निशाने पर शिंदे सरकार, BJP-NCP विधायकों के घर और ऑफिस पर हमला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 30, 2023, 06:34 PM IST

​​ Maratha Reservation: महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव से राकांपा विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास को आग के हवाले करने के शीघ्र बाद, मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के एक समूह ने स्थानीय नगरपालिका परिषद भवन की पहली मंजिल को आग लगा दी और वहां तोड़फोड़ की।

Maratha Reservation: मराठा आंदोलन की आग में महाराष्ट्र अब जलने लगा है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था, जो अब हिंसक होने लगा है। सोमवार को दिन में जहां एनसीपी विधायक के बंगले को जला दिया गया था, वहीं शाम होते-होते कई नेता आंदोलनकारियों को निशाने पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारी शिंदे सरकार को निशाने पर ले रखे हैं, और उनके विधायकों के घर और ऑफिस आग के हवाले करने लगे हैं।

maratha reservation

मराठा आरक्षण आंदोलन की आग में जल रहा महाराष्ट्र (फोटो- @AbhijitKaran25)

End of Feed