देश

छठ में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की तैयारी, दिल्ली-पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 30, 2023, 04:57 PM IST

देश भर से लगभग 25-30 लाख लोग हर साल त्योहार के लिए बिहार जाते हैं। दिल्ली से 4 से 5 लाख से अधिक लोग बिहार जाते हैं। इस साल यह संख्या बढ़कर 6.7 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

Image

दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत

Photo : PTI

Chath Puja: त्योहारों की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना पर बना रहा है। ये ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन छठ पर्व मनाने के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा होगा और इससे समय की काफी बचत होगी। अधिकारियों के मुताबिक, पटना और नई दिल्ली के बीच इस ट्रेन के कम से कम 3-4 फेरे होंगे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार होगा जब छठ देवता के प्रति अपार श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए भारतीय रेलवे मुख्य मार्ग पर पटना और नई दिल्ली के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाएगा।

18 और 19 नवंबर को छठ पर्व

छठ पर्व 18 और 19 नवंबर को मनाया जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यह पटना और नई दिल्ली के बीच 1,001 किलोमीटर का सबसे लंबा मार्ग होगा। ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचने में 10.30 घंटे लगेंगे। ट्रेन पटना से सुबह 7.30 बजे निकलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। और इसी तरह नई दिल्ली से सुबह 7.35 बजे चलकर उसी दिन शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी और इस दौरान 1001 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

हर साल 25-30 लाख लोग जाते हैं बिहार

देश भर से लगभग 25-30 लाख लोग हर साल त्योहार के लिए बिहार जाते हैं। दिल्ली से 4 से 5 लाख से अधिक लोग बिहार जाते हैं। इस साल यह संख्या बढ़कर 6.7 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। रेलवे ने यह भी घोषणा की है कि दिवाली और छठ के लिए 86 से ज्यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भीड़ को प्रबंधित करने के लिए इन ट्रेनों में 65 लाख से अधिक बर्थ की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि त्योहार की भीड़ को कम करने के लिए हम अतिरिक्त कोचों की भी व्यवस्था कर रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article